काबुल में एक सैन्य अस्पताल हमले में 19 लोगों की मौत और 50 अन्य घायल

नई दिल्ली। काबुल में एक सैन्य अस्पताल पर मंगलवार को हुए हमले में कम से कम 19 लोग मारे गए और 50 अन्य घायल हो गए। तालिबान के प्रतिद्वंद्वी आईएसआईएस ने हमले की जिम्मेदारी ली है।

आतंकवादी समूह ISIS से संबंधित इस्लामिक स्टेट-खोरासन (IS-K) ने अपने टेलीग्राम चैनलों पर एक बयान में कहा कि “इस्लामिक स्टेट समूह के पांच लड़ाकों ने एक बड़ी जगह पर एक साथ हमले किए.’ तालिबान के प्रवक्ता जबीउल्लाह मुजाहिद ने कहा, “आईएस विद्रोही अस्पताल में नागरिकों, डॉक्टरों और मरीजों को निशाना बनाना चाहते थे।’

इसके साथ ही दावा किया कि तालिबानी सेना ने 15 मिनट के भीतर हमले को नाकाम कर दिया. उन्होंने बताया कि तालिबान “विशेष बलों” को एक हेलीकॉप्टर के जरिए अस्पताल की छत पर उतारा गया। यह हेलीकॉप्टर तालिबान ने अफगानिस्तान की पूर्व अमेरिकी समर्थित सरकार से जब्त किया था।

advertisement at ghamasaana