रुद्रप्रयाग : डीडीएमएम ने केदारपुरी में बर्फ सफाई का काम किया शुरू

rudrapryag

रुद्रप्रयाग। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण-लोनिवि ने केदारपुरी में बर्फ सफाई का काम शुरू कर दिया है। एक सप्ताह में मंदिर परिसर, मंदिर मार्ग सहित पुनर्निर्माण स्थलों पर बर्फ साफ की जाएगी, जिससे आगामी एक अप्रैल से दूसरे चरण के पुनर्निर्माण कार्य पुन: शुरू किए जाएंगे।

डीडीएमए के 154 मजदूरों के द्वारा बीते 1 मार्च से पैदल मार्ग पर बर्फ सफाई का कार्य किया जा रहा है। रामबाड़ा से केदारनाथ तक 9 किमी क्षेत्र में बर्फ को काटकर एक किमी चौड़ा रास्ता बनाया गया है, जिसे बीते 24 मार्च को घोड़ा-खच्चरों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया था। वहीं, शुक्रवार को डीडीएमए के मजदूरों ने केदारनाथ में बर्फ सफाई का कार्य शुरू कर दिया है। इस दौरान रुद्रा प्वाइंट से बेस कैंप के बीच सफाई की गई।

डीडीएमए के ईई प्रवीण कर्णवाल ने बताया कि रुद्रा प्वाइंट से मंदिर तक बर्फ को साफ कर रास्ता तैयार किया जाएगा। एक सप्ताह में मंदिर परिसर, मंदिर मार्ग को दुरस्त करते हुए पुनर्निर्माण स्थलों की बर्फ साफ की जाएगी। मौसम ने साफ दिया तो आगामी एक अप्रैल से दूसरे चरण के पुनर्निर्माण कार्यों पुन: शुरू कर दिए जाएंगे। मौसम ठीक रहा तो आगामी यात्राकाल में कई कार्य पूरे कर दिए जाएंगे।

advertisement at ghamasaana