नशीला पदार्थ खिलाकर मां-बेटी से पड़ौसी युवक ने किया दुष्कर्म, शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी

बुलंदशहर। कोतवाली नगर क्षेत्र के एक मोहल्ला में युवक ने अपनी मां की मदद से पड़ोसी महिला और उसकी नाबालिग बेटी से दुष्कर्म किया। पीड़िता ने दोनों आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को तहरीर देकर पीड़िता ने बताया कि पड़ोसी युवक का उनके घर पर आना जाना था। आरोप है कि 12 मार्च को आरोपित युवक अपनी मां के साथ उसके घर पहुंचा। उसे व उसकी 13 वर्षीय पुत्री को नशीला पदार्थ खिला दिया। इसके बाद आरोपित युवक ने महिला और उसकी पुत्री के साथ दुष्कर्म किया।
होश में आने पर उन्हें घटना का पता चला। आरोपितों ने घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी, जिस कारण वह डरी हुई थीं। नगर कोतवाली प्रभारी ने बताया कि दोनों आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। विवेचना की जा रही है।

advertisement at ghamasaana