कमर में तमंचा लगाकर बाजार में घूम रही थी युवती, पुलिस ने पकड़ा, देखिए फिर क्या हुआ

The girl was roaming in the market with a gun

मैनपुरी। एक युवती कमर में तमंचा लगाकर एक युवक के साथ बाजार में घूम रही थी। किसी मुखबिर के जरिए पुलिस को इसका पता चल गया। फिर क्या था पुलिस ने उसे सरे बाजार पकड़ लिया और सबके सामने उसकी महिला पुलिस ने उसकी कमर से तमंचा निकाला। यह देख वहां आने जाने वालों के भी होश उड़ गए।

मामला मैनपुरी के कोतवाली क्षेत्र के जेल चौराहे का है। पुलिस को एक मुखबिर के जरिए सूचना मिली थी एक युवती के पास तमंचा है। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। महिला कांस्टेबल ने तलाशी के दौरान युवती के पास से तमंचा बरामद हुआ है।

बताया जा रहा है कि युवती जनपद फिरोजाबाद की निवासी पूरन सिंह यादव की पुत्री करिश्मा है। वह किसी काम से शहर में आई थी। बताया यह भी जा रहा कि उसकी शहर के पास रठेरा गांव में उमेश नाम के व्यक्ति के यहां ननिहाल है। पेशे से युवती शिक्षिका बताई जा रही। फिलहाल पुलिस ने महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शिक्षिका कहां तैनात है तमंचा लेकर कहां जा रही थी, पुलिस जानकारी जुटाने में जुट गई है।

advertisement at ghamasaana