नई दिल्ली। महाराष्ट्र में हनुमान चालीसा विवाद को लेकर सियासत तेज होती जा रही है। सत्ता पक्ष और विपक्ष के नेताओं के बीच जुबानी जंग थमने का नाम नहीं ले रही है। इसी क्रम में आज फडणवीस ने एक प्रेस वार्ता कर उद्धव सरकार पर जमकर हमला बोला।
उन्होंने कहा कि हनुमान चालीसा महाराष्ट्र में नहीं बोली जाएगी तो क्या पाकिस्तान में बोली जाएगी, इनको हनुमान चालीसा से इतनी नफरत क्यों है? हम सारे हनुमान चालीसा बोलेंगे अगर सरकार में हिम्मत है तो हमारे ऊपर राजद्रोह का गुनाह लगाकर दिखाएं।
देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि हमारा मानना है कि हिटलरशाही से संघर्ष होता है, संवाद नहीं। अगर इस प्रकार की प्रवृत्ति यहां पर चलेगी तो हम भी उसका मुकाबला करेंगे। हम गृह मंत्री की बैठक में जाकर क्या करेंगे क्योंकि उस बैठक में मुख्यमंत्री तो उपस्थित ही नहीं हैं।

