अच्छा डांसर नहीं बन पाया तो दे दी जान, पीएम से आखिरी इच्छा पूरी करने की लगाई गुहार

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक 16 वर्षीय किशोर ने अच्छा डांसर न बन पाने के कारण आत्महत्या कर ली लेकिन इससे पहले वह एक सुसाइड नोट छोड़ गया, जिसमें उसने पीएम मोदी से अपनी आखिरी इच्छा पूरी करने को कहा है। किशोर ने इस कथित सुसाइड नोट में पीएम मोदी से एक म्यूजिक वीडियो बनाने को कहा है।

पुलिस ने सोमवार को बताया कि किशोर ने निवेदन किया है कि वीडियो में गायक मशहूर सिंहर अरिजीत सिंह गाएं और डांस नेपाली आर्टिस्ट सुशांत खत्री कोरियोग्राफ करें। किशोर ने चिट्ठी में लिखा है कि यह म्यूजिक वीडियो उसकी आत्मा को शांति देगा। किशोर ने पीएम मोदी से उसकी आखिरी इच्छा पूरी करने की मांग की है।

ग्यारहनीं क्लास का यह छात्र ग्वालियर शहर के कैंसर हॉस्पिटल इलाके का रहने वाला था। झांसी रोड पुलिस स्टेशन के इनचार्ज संजीव नारायण शर्मा ने बताया कि किशोर ने रविवार रात रेल से कटकर अपनी जान दे दी।

पुलिस ने बताया कि किशोर के पास से एक कथित सुसाइड नोट मिला जिसमें उसने लिखा था कि एक अच्छा डांसर इसलिए नहीं बन पाया क्योंकि उसके परिवार और दोस्तों ने उसका सपोर्ट नहीं किया। किशोर ने यह भी लिखा कि उसकी मौत के बाद एक म्यूजिक वीडियो बनाया जाए जिसमें गाना अरिजीत सिंह गाएं और डांस नेपाली आर्टिस्ट सुशांत खत्री कोरियोग्राफ करें। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है।

advertisement at ghamasaana