बागपत में गुस्सैल सांड ने खेत में काम कर रहे किसान को पटककर मार डाला

बागपत। बिनौली क्षेत्र के गांव आरिफपुर खेड़ी में खेत में काम कर रहे एक किसान को गुस्सैल सांड़ ने पटककर मार डाला। इस दौरान किसान की चीख सुनकर लोग उधर दौड़े और सांड़ को भगाया। किसान की मौत से गांव में शोक की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों ने आवारा मवेशियों पर अंकुश लगाए जाने की मांग उठाई।

किसान सुधीर (52) पुत्र मांगेराम आरिफपुर खेड़ी निवासी था। वह अविवाहिता था। वह मंगलवार रात्रि खेत मेें काम कर रहा था। इसी दौरान एक सांड़ आया और सुधीर को टक्कर मार दी। किसी तरह सुधीर वहां से भागकर नलकूप में छिप गया। काफी देर बाद सुधीर बाहर निकला। उसने घायल अव्यवस्था में काम शुरू कर दिया और आवाज लगाकर पास खेतों में काम कर रहे लोगों को बुलाया। इसी दौरान सांड़ फिर आ गया और सुधीर को जमीन पर पटककर मौत के घाट उतार दिया। ग्रामीण वहां पहुंचे और सांड़ को भगाया। ग्रामीणों व परिजनों ने सुधीर को मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर, सुधीर की मौत से गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

advertisement at ghamasaana