देहरादून। किसी कम्पनी में कर्मचारी जब काम करते हैं तो जी जान से करते हैं लेकिन जब विरोध करते हैं तो कंपनी प्रबंधन को हिला देते हैं। ऐसा ही एक मामला उत्तराखंड में शुक्रवार दोपहर में सामने आया है।
ऋषिकेश में स्वर्गाश्रम स्थित गीता भवन की फार्मेसी से हटाए जाने से नाराज 11 कर्मचारी आश्रम परिसर में बने ओवरहेड टैंक पर चढ़ गए हैं। इनमें एक कर्मचारी का 10 वर्षीय पुत्र भी शामिल है। सूचना पर मौके पर पहुंची प्रशासन और पुलिस की टीम कर्मचारियों को मनाने का प्रयास कर रही है।
गीता भवन की फार्मेसी सिडकुल हरिद्वार हो गई थी। जिसके चलते फार्मेसी में तैनात 32 कर्मचारियों को निकाल दिया गया था। कर्मचारी पिछले दो साल से उनको वापस काम पर लेने की मांग कर रहे हैं। शुक्रवार को मनोरंजन पासवान, ललित पासवान, राम उत्तम पासवान, मानवराय, कमल राय, प्रमोद यादव, भोला यादव, विजेंद्र कुमार, बहादुर पासवान, ललित पासवान यहां आश्रम स्थित ओवरहेड वाटर टैंक पर चढ गए।

