खेल खेल में चली गई मासूम की जान, तालाब में डूबने से हुई मौत

मेरठ। खादर क्षेत्र के कुन्हैड़ा गांव में खेलते समय बच्चा तौहीद खेलते समय तालाब में गिर गया था। सभी बच्चे तो खेलकर घर लौट गए, लेकिन तौहीद लापता हो गया। परिजनों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर तलाश कर दी। तौहीद की देर रात तक तलाश चलती रही, लेकिन वह नहीं मिला। बाद में तालाब से उसका शव मिला।

खादर क्षेत्र के गांव कुन्हैड़ा में नूर मोहम्मद का तीन साल का बेटा तौहीद सोमवार दोपहर गांव के बच्चों के साथ घर के पास ही एक बड़ा तालाब है। इसके पास ही बच्चा खेल रहा था। बच्चा घर नहीं आया तो मंगलवार को ग्रामीणों ने तालाब को छानना शुरू किया तो तौहीद का शव बरामद हो गया।

बच्चे के शव को देखकर परिजनों की चीख निकल गई और उन्होंने विलाप करना शुरू कर दिया। सूचना पर पुलिस पहुंची और शव का पंचनामा भरकर परिजनों को सौंप दिया। तौहीद का शव गमगीन माहौल में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। प्रधान ने घटना की जानकारी प्रशासन के अधिकारियों को दी है।

advertisement at ghamasaana