महिला थाने में पुलिस के सामने ही भिड़े जीजा-साला, जमकर चले लात घूंसे

mahila thana moradabad

मुरादाबाद । विवाद के निपटारे के लिए थाने में आए जीजा और साले के बीच पुलिस के सामने ही जमकर लात घूंसे चले। जिससे वहां अफरातफरी मच गई। पुलिस ने एक महिला सहित पांच लोगों को हिरासत में ले लिया। वहीं पीड़िता की तहरीर पर दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कर लिया गया है।

महिला थाना प्रभारी दीपा त्यागी ने बताया कि बुधवार को दोपहर बाद करीब दो बजे वह थाने में जन शिकायतों का निस्तारण कर रही थीं। तभी मझोला थाना क्षेत्र की रहने वाली भूमिका अपने भाई के साथ महिला थाने आई थी। जबकि दूसरे पक्ष से सम्भल में चन्दौसी निवासी पति दिनेश के साथ अन्य स्वजन पहुंचे थे। कुछ दिन पहले महिला ने एसएसपी को तहरीर देकर पति व ससुराल के सदस्यों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया था। एसएसपी के आदेश पर महिला थाना प्रभारी ने दोनों पक्षों थाने में काउंसलिंग के लिए बुलाया था। पुलिस के आमने.सामने पति.पत्नी एक.दूसरे आरोप लगाने लगे।

लगातार घिनौने आरोप लगाने से परेशान होकर महिला का भाई दिनेश से मारपीट करने लगा। दोनों पक्षों के सदस्यों ने एक.दूसरे को थाने के अंदर ही लात.घूंसे से पीटना शुरू कर दिया। थाने में मारपीट की घटना से अफरा तफरी मच गई। मौके पर मौजूद महिला पुलिस कर्मियों ने दोनों पक्षों को अलग किया।

घटना की जानकारी होने पर सीओ सिविल लाइंस आशुतोष तिवारी मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। दोनों पक्षों ने सीओ के सामने अपनी बात रखी। सीओ सिविल लाइंस ने बात सुनने के बाद आरोपित पक्ष के खिलाफ दहेज उत्पीड़न व थाने में मारपीट का मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित पति दिनेश, उसके पिता, मां व बहन समेत छह के खिलाफ मारपीट व दहेज उत्पीड़न के आरोप में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।

advertisement at ghamasaana