दीपावली पर बल्ले-बल्ले, 12 रुपये प्रति लीटर घटीं पेट्रोल और डीजल की कीमतें

petrol

केंद्र सरकार और भाजपा की प्रदेश सरकार ने लोगों को दिवाली का जबरदस्त तोहफा दिया है। केंद्र सरकार ने जहां पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक्साइज ड्यूटी, उत्पाद शुल्क में कमी का एलान किया है, वहीं कई राज्यों की सरकारों ने भी वैट घटाने का निर्णय लिया है। इस तरह से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भारी कमी आई है। केंद्र सरकार के एक्साइज ड्यूटी कम करने से जहां पेट्रोल पर पांच रुपये और डीजल पर दस रुपये की कमी हुई है। वहीं उत्तर प्रदेश सरकार के वैट घटाने से पेट्रोल पर सात और डीजल पर दो रुपये की कमी हुई है। इससे पेट्रोल और डीजल के दामों में करीब 12 रुपये की कमी आई है। इसके अलावा बिहार, असम और त्रिपुरा की सरकार ने भी वैट में कमी का एलान किया है। हिमाचल सरकार ने भी जल्द ही वैट कम करने को लेकर नोटिफिकेशन जारी करने को कहा है। 

उत्तर प्रदेश में भी पेट्रोल और डीजल के दाम 12 रुपये प्रति लीटर घटेंगे। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक बयान में यह बात कही गई है। वहीं गुजरात में मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान के अनुसार, राज्य में पेट्रोल और डीजल पर सात रुपये प्रति लीटर घटाने का एलान किया गया है।

उत्तराखंड ने दो रुपये प्रति लीटर घटाए
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पेट्रोल पर राज्य सरकार की ओर से लगाए जाने वाले वैट में दो रुपये प्रति लीटर की कमी करने का एलान किया है। मणिपुर के मुख्यमंऋी एन बिरेन सिंह ने भी सरकार की ओर से पेट्रोल.डीजल पर लगाए जाने वाले वैट में सात रुपये प्रति लीटर घटाने का एलान किया है।

बिहार के मुख्यमंत्री ने किया एलान 
केंद्र के बाद बिहार में नीतीश सरकार ने जनता को दिवाली का उपहार दिया है। नीतीश सरकार ने दोनों ईंधनों की कीमतों पर वैट कम कर दिया है। इससे पेट्रोल पर 1.30 रुपये और डीजल पर 1.90 रुपये की राहत मिली है। वहीं केंद्र ने पेट्रोल पर पांच रुपये और डीजल पर 10 रुपये उत्पाद शुल्क घटाया है। ऐसे में बिहार की जनता को पेट्रोल 6.30 और डीजल 11.90 रुपये सस्ता मिलेगा।

नीतीश सरकार के इस महत्वपूर्ण फैसले की जानकारी बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री और राज्यसभा सासंद सुशील कुमार मोदी ने एक ट्वीट में दी। रात 8ण्59 बजे किए गए अपने ट्वीट में उन्होंने कहा कि बिहार में केंद्र सरकार की ओर से एक्साइज ड्यूटी में कटौती के अतिरिक्त वैट में भी कमी करने का फैसला किया गया है। बता दें कि केंद्र सरकार की ओर से राहत दिए जाने के बाद राज्यों पर वैट कम करने का दबाव बढ़ रहा है। ऐसे में नीतीश कुमार ने सबसे पहले इसमें कटौती करने का फैसला लिया है। असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने तुरंत प्रभाव से पेट्रोल.डीजल पर वैट 7 रुपये घटाने का एलान किया है। 
 

advertisement at ghamasaana