Shamli Master Plan 2031 : कृष्णा नदी पुल का सर्विस बना, आवागमन शुरू

shamli bypass

शामली। पानीपत-खटीमा हाईवे पर बनत बाईपास के पर कृष्णा नदी पर बने पुल की सर्विस लेन बनकर तैयार हो गई है, आज से इसे वाहनों के आवागमन के लिए खोल दिया गया है। सर्विस लेन के शुरू होने से वाहन चालकों को काफी राहत मिलेगी।

हाईवे निर्माण का दूसरा चरण शामली तहसील से शुरू होकर मुजफ्फरनगर जिले की सीमा तक होना है। यह बनत बाईपास से शुरू होकर गांव जलालपुर की सीमा से होता हुुआ लोक निर्माण विभाग कार्यालय के बराबर से बनत कृष्णा नदी के फोरलेन के पुल को जोड़ता हुआ मुजफ्फरनगर रोड पर महाराजा सूरजमल स्कूूल से आगे पानीपत-खटीमा हाईवे को जोड़ रहा है।

फोरलेन के बनते ही कृष्णा नदी के पुल को बाईपास से जोड़ने वाली सर्विस लेन का निर्माण कार्य पूरा हो गया है और वह वाहनों के आवागमन लिए पूरी तरह तैयार है। हाईवे निर्माण एजेंसी के प्रोजेक्ट मैनेजर गिरजेश त्रिपाठी ने बताया कि बाईपास और कृष्णा नदी के पुल को जोड़ने के लिए टू लेन की सर्विस लेन बनकर तैयार है। बुधवार को इसे वाहनों के लिए खोल दिया गया है। इस सर्विस लेन के चालू होने से शामली से होकर बनत बाईपास से जाने वाले सभी वाहन फर्राटे भरते हुए मुजफ्फरनगर, हरिद्वार और बिजनौर की तरफ आसानी से जा सकते हैं।

advertisement at ghamasaana