अभी तक आपने बसों में या फिर कभी कभी ट्रेनों में मामूली सी बात पर लोगों में मारपीट होते देखा होगा, लेकिन आप लोगों में शायद ही कोई ऐसा हो जिसने कभी भी किसी प्लेन में लोगों में मारपीट होते सुना हो, लेकिन ऐसा एक प्लाइट में हो गया वह भी बेहद मामूली बात पर। पहले कहासुनी हुई फिर एक युवक पर कुछ लोगों ने जमकर घूंसों और थप्पड़ों की बौछार कर दी। फ्लाइट स्टाफ भी देखता ही रह गया।
दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें एक प्लेन कुछ भारतीय लोगों आपस में जमकर मारपीट कर रहे हैं। वहीं फ्लाइट स्टाफ उन्हें रोकने की पूरी कोशिश कर रहे हैं, लेकिन वह किसी की भी सुनने को तैयार नहीं हैं। बताया जा रहा है कि यह प्लेन बैंकाक से इंडिया आ रहा था। इस प्लेन में अधिकतर भारतीय ही सवार थे। इस बीच एक युवक का किसी से कुछ कहासुनी हो गई। जिसपर दोनों आपस में लड़ने लगे ।
इस दौरान एक और युवक वहां आ गया और पहले वाले युवक को समझााने की कोशिश की। जिस पर पहले युवक ने उसे धक्का दे दिया। बस फिर क्या था उसे समझााने आए युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर प्लेन में उस युवक की थप्पड़ों और घूसों से जमकर पिटाई की। यह सब उस समय हुआ जब प्लेन हजारों फिट की उंचाई पर था। इसकी वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

