बागपत। छपरौली के बदरखा गांव के जंगल में सोमवार रात कार में बैठे एक किसान की कनपटी पर गोली मारकर हत्या कर दी गई। मंगलवार सुबह पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
बदरखा गांव का रहने वाला अमित कुमार (38) पुत्र ओमवीर सिंह सोमवार दोपहर घर से कहीं जाने के लिए अपनी कार लेकर गया था। जो देर रात तक घर वापस नही गया। बताया कि मंगलवार की सुबह मृतक का पिता ओमवीर गांव के ही कुछ किसानों के साथ खेत में पहुंचा तो उसे अमित की कार खड़ी मिली।
उसने कार के अंदर देखा तो उसमे अमित का गोली लगा शव पड़ा मिला। जिसकी कनपटी पर गोली मारकर हत्या की गई।। जिसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर सूचना मिलने पर एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया।

