CBSE ने 12वीं का रिजल्ट घोषित किया, 87.98 फीसदी बच्चे पास

cbse

 केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) 12वीं कक्षा के छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है। सीबीएसई ने सोमवार को 12वीं कक्षा के परिणाम जारी कर दिया है। 10वीं के नतीजे भी जल्द घोषित किए जाएंगे।

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 12वीं कक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है। सीबीएसई की 12वीं की परीक्षा में 87.98 फीसदी बच्चे पास हुए हैं। इस बार भी लड़कियों ने बाजी मारी है। कक्षा 12वीं के छात्र तुरंत आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकतें हैं। 

लड़कियों का पास प्रतिशत 91.52 रहा। जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 85.12 फीसदी रहा। लड़कों के मुकाबले 6.40 फीसदी ज्यादा लड़कियां पास हुई हैं। देश भर में त्रिवेंद्रम सबसे आगे है। यहां का पास प्रतिशत 99.91 है। दिल्ली वेस्ट का पास 95.64 प्रतिशत रहा। दिल्ली ईस्ट का 94.51 फीसदी रहा है। टॉपर की घोषणा नहीं हुई है।

सीबीएसई 12वीं में लड़कियों का पास प्रतिशत 91.52 रहा। जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 85.12 फीसदी रहा। लड़कों के मुकाबले 6.40 फीसदी ज्यादा लड़कियां पास हुई हैं। देश भर में त्रिवेंद्रम सबसे आगे है। यहां का पास प्रतिशत 99.91 है। दिल्ली वेस्ट का पास 95.64 प्रतिशत रहा।

CBSE Results 2024: परिणाम कैसे देखें

  • रिजल्ट जारी होने पर छात्र नीचे बताए स्टेप्स को फॉलो करके अपना रिजल्ट देख सकेंगे:
  • सबसे पहले छात्र आधिकारिक वेबसाइट (cbseresults.nic.in.) पर जाएं।
  • ‘सीबीएसई परिणाम 2024 लिंक पर क्लिक करें।
  • अब छात्र का रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी दर्ज करें।
  • सबमिट बटन पर क्लिक करें। 
  • सीबीएसई कक्षा 10वीं/ 12वीं के परिणाम 2024 स्क्रीन पर प्रदर्शित होंगे।
  • अब परिणाम को डाउनलोड करे लें।
advertisement at ghamasaana