नई दिल्ली। साल के आखिरी महीने यानी दिसंबर के शुरू होने में अब चंद दिन बचे हैं। दिसंबर महीने में कई ऐसे मौके आएंगे, जब देश के अलग-अलग हिस्सों में बैंक बंद रहेंगे। ऐसे में ये जरूरी है कि बैंकों की हॉलीडे लिस्ट पर गौर कर लें।
इसी के हिसाब से आप अपनी प्लानिंग कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि आखिर दिसंबर महीने में कब-कब बैंक बंद रहेंगे। कब होगी पहली छुट्टी: रिजर्व बैंक की हॉलीडे लिस्ट के मुताबिक पहली छुट्टी 3 दिसंबर यानी शुक्रवार को है। हालांकि, इस दिन सेंट फ्रांसिस जेवियर के पर्व की वजह से पणजी में बैंक बंद रहेंगे।
इसके बाद 5 दिसंबर को रविवार है, जो साप्ताहिक अवकाश का दिन होता है। इसी तरह, 11 और 12 दिसंबर को क्रमश: दूसरा शनिवार और रविवार की वजह से बैंक बंद रहेंगे। ये दो दिन साप्ताहिक अवकाश होते हैं। वहीं, 18 दिसंबर को भी शिलॉन्ग में बैंकों में कामकाज नहीं होगा। इस दिन यू सोसो थाम की पुण्यतिथि है। इस वजह से बैंक बंद रहेंगे। वहीं, 19 दिसंबर को रविवार का दिन है।

