बागपत। धनौरा टीकरी गांव में एक ऐसा भैंसा है जिसकी कीमत आपको चौंका सकती है। ढाई करोड़ रुपये का यह भैंसा इन दिनों धूम मचा रहा है। मथुरा में आयोजित पशु आरोग्य मेले से यह भैंसा प्रथम पुरस्कार जीतकर लौटा है।
मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. रमेश चंद्र ने बताया कि धनौरा टीकरी गांव के धर्मेंद्र कुमार आर्य 27 और 28 नवंबर को मथुरा के कोसीकलां में लगे पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेले में अपना भैंसा ले गए थे, जिसने वहां प्रथम पुरस्कार जीता है।
पशुपालन विभाग बागपत भी धर्मेंद्र को प्रोत्साहित करेगा। धर्मेंद्र ने बताया कि उनके भैंसे का नाम दारा सिंह है। उनका दावा है इसकी कीमत ढाई करोड़ रुपये लग चुकी है। मुर्रा नस्ल का यह भैंसा तीन साल 11 माह का हो गया है। पशुपालक धर्मेंद्र को भैंसा से हर माह एक से सवा लाख रूपये तक की कमाई होती है।

