Samsung Galaxy F06 5G: सबसे सस्ता 5G फोन, जानें फीचर्स और कीमत

samsung

Samsung ने भारत में अपना सबसे किफायती 5G स्मार्टफोन Galaxy F06 5G लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस फोन को 10,000 रुपये से कम की कीमत में पेश किया है। यह स्मार्टफोन Android 15 के साथ आता है और चार साल तक अपडेट मिलेगा, जिससे आप इसे 2029 तक इस्तेमाल कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसके फीचर्स और कीमत।

Samsung Galaxy F06 5G के स्पेसिफिकेशन्स

Samsung Galaxy F06 5G में 6.7-इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 60Hz रिफ्रेश रेट और 800 Nits पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। इस फोन में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है, जो दमदार परफॉर्मेंस देता है।

रैम और स्टोरेज

फोन 4GB और 6GB RAM ऑप्शन के साथ आता है। इसमें 128GB इंटरनल स्टोरेज दिया गया है, जिसे 1TB तक माइक्रो SD कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकता है।

कैमरा सेटअप

इस हैंडसेट में 50MP का प्राइमरी कैमरा और 2MP का डेप्थ सेंसर दिया गया है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है।

अन्य फीचर्स

  • डुअल सिम सपोर्ट
  • साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर
  • Android 15 बेस्ड One UI 7
  • चार साल तक अपडेट सपोर्ट

Samsung ने इस फोन को बजट फ्रेंडली 5G डिवाइस के तौर पर पेश किया है। Galaxy F06 5G उन यूजर्स के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है, जो कम कीमत में 5G स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं।

advertisement at ghamasaana