नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान को लगता है कि उनकी मां अमृता सिंह उसके साथ काम नहीं करना चाहती है। सारा अली खान की अपनी मां अमृता सिंह के साथ अच्छी बॉन्डिंग है। सारा अपनी मां से बहुत प्यार करती है। दोनों ने एक विज्ञापन में भी साथ काम किया था। सारा चाहती है कि किसी फिल्म में उसे मां अमृता सिंह के साथ काम करने का मौका मिले, लेकिन सारा को लगता है कि उनकी यह ख्वाहिश शायद ही पूरी होगी। सार अली खान को लगता है कि उनकी मां उनके साथ काम नहीं करना चाहेगी।
सारा अली खान ने कहा, “उनकी मां उनके साथ काम नहीं करना चाहेंगी क्योंकि वह उनकी ‘मां’ हैं। यदि शूट चल रहा है और उस दौरान मेरे चेहरे पर बाल भी आ गया तो वह शॉट के बीच में ही ‘कट’ बोल सकती हैं जिससे वह मेरे बाल ठीक कर सकें। मेरी आंखों के सामने अभी वो विजुअल है जहां वह चाहती हैं कि मैं बेस्ट दिखूं क्योंकि मैं उनकी बेटी हूं। मुझे नहीं लगता कि मैं कभी उन्हें ऐसी स्थिति में डालना चाहूंगी।

