लखनऊ। सतर्कता अधिष्ठान ने शासन से पैसे लेने के आरोप में आईपीएस अफसर अभिषेक दीक्षित के खिलाफ केस दर्ज करने की अनुमति मांगी है।
गौरतलब है कि सरकार ने उक्त आरोपों में अभिषेक के खिलाफ जांच शुरू की थी। वर्ष 2006 बैच के अधिकारी पर आरोप सही मिले। सतर्कता अधिष्ठान ने प्रयागराज में एसएसपी रहते आरोपों को सही माना है।
बता दें कि दो प्रदेश में बीते दो साल में पांच आईपीएस अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो चुकी है। जिलों में नियुक्ति के लिए सौदा करने के मामले में आईपीएस अधिकारी हिमांशु कुमार व अजय पाल शर्मा और अपराधियों को मदद व बदले में पैसे लेने के आरोप में पूर्व डीआईजी अरविंद सेन के लिए मुकदमा दर्ज किया गया था।
इसी तरह महोबा के एसपी रहे मणिलाल पाटीदार के खिलाफ एक कारोबारी को आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज किया गया था। विशेष सुरक्षा बल में एसपी आशीष तिवारी के खिलाफ अयोध्या में एफआईआर दर्ज है।

