हाईवे पर ट्रैक्टर ट्रॉली में घुसी तेज रफ्तार कार, आग का बनी गोला

car

रुड़की। दिल्ली की ओर से हरिद्वार जा रही एक कार आगे चल रही ट्रैक्टर.ट्रॉली में जा घुसी। जिससे कार जलकर पूरी तरह से खराब हो गई। जबकि कार में सवार दो बच्चे समेत पांच लोग घायल बताए जा रहे हैं।

पुलिस के अनुसार दिल्ली निवासी एक परिवार सोमवार करीब चार बजे हरिद्वार की ओर जा रहा था। जैसे ही उनकी कार बाईपास पर गांव नगला इमरती केे पास पहुंची तो आगे चल रहे ट्रैक्टर.ट्रॉली में जा घुसी। हादसा इतना भीषण था कि अचानक कार से आग की लपटें उठने लगी। कार में सवार लोगों ने किसी तरह बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। इस बीच देखते ही देखते कार आग का गोला बन गई और पूरी तरह जलकर खराब हो गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार सवार घायलों को रुड़की सिविल अस्पताल पहुंचाया। वहीं, फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। इस दौरान बाईपास पर जाम लग गया। पुलिस ने किसी तरह जाम खुलवाया। कोतवाली प्रभारी महेश जोशी ने बताया कि घायलों के नाम व पता जुटाया जा रहा है।

advertisement at ghamasaana