शामली नगर की सड़कों पर निकला काल मची भगदड़, इधर-उधर चुप कर जान बचाते नजर आए लोग

शामली। कैराना में पारंपारिक ऐतिहासिक काल जलूस बड़े धूमधाम से निकाला गया। इस दौरान हिंदू और मुस्लिम दोनों समुदाय के युवक काल की मार से बचने के लिए कस्बे में इधर-उधर भागते नजर आए। जबकि काल हाथों में लकड़ी की तलवार लेकर युवाओं के पीछे भागता रहा।


पिछले साल कोरोना संक्रमण के कारण काल जलूस नहीं निकाला गया था। लेकिन इस बार बृहस्पतिवार दोपहर करीब 2:00 बजे कस्बे में काल जुलूस निकाला गया। मौत का दूसरा नाम काल रूपी युवक के बदन को काला करके और हाथों में लकड़ी की बड़ी तलवार देकर काल जुलूस निकाला गया।

काल ने सबसे पहले काली माता के मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके बाद कस्बे के बाजारों में और मोहल्लों में युवको के पीछे दौडता रहा। हिंदू और मुस्लिम दोनों समुदाय के युवक काल की मार से बचने के लिए इधर उधर भाग रहे थे जबकि कॉल उनको लकड़ी की तलवार से मारता रहा। शाम करीब 5:00 बजे चौक बाजार में रावण का पुत्र मेघनाथ काल से युद्ध करता है और उसे बंदी बनाकर जेल में डाल देता है। इस अवसर पर पुलिस और पीएसी के जवान सुरक्षा में तैनात रहे।

advertisement at ghamasaana