बागपत। बड़ौत के मोहननगर कॉलोनी से स्कूल जा रही छात्रा की ट्रेन की चपेट में आकर दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 3 अन्य छात्राओं ने किसी तरह कूदकर अपनी जान बचाई। पुलिस ने मौके पर पहुँचकर शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है।

बता दे कि छात्रा छाया उम्र 17 पुत्री सतेंद्र निवासी मोहननगर जनता वैदिक इंटर कॉलेज में कक्षा 11 की छात्रा थी। वह रोजाना की तरह शनिवार की सुबह अपनी 3 अन्य सहेलियों के साथ कॉलेज जाने के लिए निकली थी। बिजरौल रोड रेलवे फाटक के पास बारिश के चलते जलभराव के अत्यधिक कीचड़ जमा है। इस वजह से छात्राएं जलभराव से बचने के लिए रेलवे ट्रैक से होते हुए जा रही थी। इसी बीच दिल्ली से सहारनपुर जाने वाली ट्रेन 01619 भी आ गई। जिस पर छात्राओं की नजर नहीं पड़ी।
आसपास खड़े लोगों ने ट्रेन को आता देख शोर मचाना शुरू कर दिया। तीन छात्राएं तो किसी तरह ट्रैक से नीचे कूद गई, लेकिन छाया ट्रैक से कूदते समय पीछे से आ रही ट्रेन की चपेट में आ गई। यह देख मौके पर चींख पुकार मच गई। लोगों ने दौड़कर छात्रा को उठाया और सीएचसी पर ले जाने लगे, लेकिन छात्रा ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। सूचना पर पुलिस व परिजन भी मौके पर पहुँच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना के बाद से परिजन गमगीन मचा है। वहीं जेवी इंटर कॉलेज में भी शोकसभा करने के बाद छुट्टी कर दी गई।

