Basti news बस्ती में तीन साल की बच्ची के साथ तीन बच्चों ने किया दुष्कर्म

basti crime news

बस्ती। Basti news कलवारी थाना क्षेत्र में आंगनबाड़ी केंद्र पर खेलने गई तीन साल की बच्ची के साथ तीन बच्चों ने दुष्कर्म किया। खून से लथपथ बच्ची रोती हुई अपनी मां के पास पहुंची तो उसकी हालत देखकर मां दंग रह गई। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मामला कलवारी थाना क्षेत्र की है। यहां के एक गांव में रहने वाले परिवार की एक बच्ची पास ही स्थित एक आंगनबाड़ी केंद पर खेलते खेलते पहुंच गई। वहां कई बच्चे पहले से ही खेल रहे थे। इस बीच तीन बच्चे उस बच्ची को पकड़ ले गए। इसके बाद उन बच्चों ने बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। बच्ची के प्राइवेट पार्ट से खून निकलने लगा। यह देखकर बच्चे घबरा गए और बच्ची को छोड़कर भाग गए। बच्ची खून से लथपथ रोती रोती घर पहुंची। उसकी हालत देखकर उसकी मां दंग रह गई ।

इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी प्रदीप त्रिपाठी मौके पर पहंुच गए। उन्होंने बताया कि बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

advertisement at ghamasaana