बड़ी खबर- लखीमपुर प्रकरण में सरकार और किसानों के बीच समझौता, सरकार ने किसानों की मांगें मानी

farmers agreement

लखीमपुर खीरी। किसानों और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच हुए संघर्ष मामले में समझौता हो गया। जिसमें मृतक किसानों के परिजनों को मिलेंगे 45 लाख रुपये और घायलों को 10 लाख रुपये दिए जाएंगे। इसके अलावा मामले की न्यायिक जांच सेवानिवृत्त जज से कराई जाएगी। इसके अलावा परिवार के 1 सदस्य को सरकारी नौकरी मिलेगी। हालांकि इसके बावजूद राजनीतिक दलों का प्रदर्शन जारी रहा।

इस मामले को लेकर विपक्ष काफी मुखर है। हालांकि किसानों और सरकार के बीच समझौता हो गया है। इसके बावजूद विपक्षी दल हर जगह धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। जिससे हर जगह कानून व्यवस्था चरमरा गई है। कई शहरों में जाम की स्थिति हो गई है। समझौता बैठक में किसान संगठनों के बड़े पदाधिकारी और प्रशसन के लोग मौजूद रहे।

वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुलाई बैठकए डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्यए संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना और आला अधिकारी भी बैठक में मौजूदए लखीमपुर की घटना समेत विभिन्न बिंदुओं पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कर रहे चर्चाए सीएम योगी आदित्यनाथ ने पूरे मामले की रिपोर्ट भी तलब की थी

advertisement at ghamasaana