कीव में हवाई हमले का अलर्ट जारी, नगरिकों को सुरक्षित स्थानों पर जाने को कहा

air strike in kiev
  • राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा कि यूक्रेन के लिए अगले 24 घंटे बेहद अहम

यूक्रेन की राजधानी कीव में हवाई हमले का अलर्ट जारी किया गया है। इसके बाद आम लोगों को जल्द से जल्द किसी सुरक्षित स्थान पर जाने के निर्देश दिये गये हैं।

रूस-यूक्रेन युद्ध का आज पांचवां दिन है | यूक्रेन की राजधानी कीव में एयर रेड अलर्ट जारी किया गया है| यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन से कहा है कि यूक्रेन के लिए अगले 24 घंटे बेहद अहम हैं|

कीव समेत कई अलग-अलग जगहों पर धमाके सुने जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि, कीव पर क्रूज और बैलेस्टिक मिसाइलों से हमला हुआ है। कीव के अलावा यूक्रेन के खारकीव शहर में ब्लास्ट हुए है। आपको बता दें कि, रविवार को भी डोनेस्क में पांच धमाके हुए थे। यह वहीं 2 इलाकों में से एक ही जिसपर रूस ने एक नए देश के रूप में मान्यता दी है।

advertisement at ghamasaana