79 की उम्र में भी 16 घंटे काम करते हैं अमिताभ बच्चन, जानिए उनकी सेहत का राज

amitabh bachchan

अमिताभ बच्चन को शायद ही कोई ऐसा हो जो न जानता हो। उन्हें लोग प्यार से बिग बी भी कहते हैं। बिग बी आज 11 अक्तूबर को 79 साल के हो गए हैं। इस उम्र में भी वह पहले की ही तरह से काम करते हैं। जहां इस उम्र के लोगों का चलना तक मोहाल हो जाता है वहीं बिग बी पूरी तरह फिट रहते हैं। सच तो यह है वह अपनी फिटनेस के प्रति बेहद संजीदा हैं। तो आइए जानते हैं बिग बी की फिटनेस का राज।

बिग बी आज भी सोलह घंटे काम करते हैं। वह बहुत ही एक्टिव हैं, इतनी उम्र के बावजूद भी उन्होंने काम करना बंद नहीं किया है। उन्हें आप फिल्मों से लेकर एड फिल्मों तक में देख सकते हैं। अमिताभ अपनी एक्सरसाइज से लेकर डाइट तक पर पूरा ध्यान रखते हैं। अपने एक साक्षात्कार में अमिताभ बच्चन ने कहा था कि वह चॉकलेट और पेस्ट्री से परहेज करते हैं, वह इन्हें छूते तक नहीं हैं, इन चीजों में बहुत अधिक मात्रा में फैट और कैलोरीज होती है। इनमें कई फ्लेवर का भी इस्तेमाल होता है, जो सेहत के लिए बिल्कुल भी ठीक है।

रोज करते हैं वर्कआउट
अमिताभ बच्चन अपनी फिटनेस को बनाए रखने के लिए रोज वर्कआउट करते हैं। प्रसिद्ध फिटनेस ट्रेनर और डायटीशियन वृंदा मेहता उनकी रोजाना वर्कआउट में हेल्प करती हैं। वहीं अमिताभ रोज योग भी करते हैं। अमिताभ का मानना है कि योग से मानसिक और शारीरिक फायदा होाता है।

चॉय और कॉफी नहीं पीते
अमिताभ बच्चन चाय और कॉफी बिल्कुल भी नहीं लेते हैं। दरअसल वह पहले कॉफी पीते थे, लेकिन कुछ दिन पहले उन्होंने कॉफी पीना छोड़ दिया। कॉफी में कैफीन बहुत ज्यादा होता है, जिसके कारण सेहत पर इसका असर पड़ रहा था।

नॉन.वेज से भी रहते है दूर
अमिताभ बच्चन पहले नॉन.वेज हर पार्टी वगैरह में खाना पसंद करते थे, पर हाल में उन्होंने वेज खाना शुरू किया और नॉन वेज खाना बिल्कुल छोड़ दिया, वेज खाने में विटामिन्स और एंटीऑक्सीडेंट बहुत ज्यादा होते हैं। यही वजह है कि उन्होंने नॉन वेज छोड़कर वेज की तरफ मुड़ गए हैं।

advertisement at ghamasaana