अंगूरी भाभी शुभांगी अत्रे ने ऋषिकेश के बीच पर की जमकर मस्ती

angoori bhabhi

ऋषिकेश। टीवी सीरियल भाभी जी घर पर हैं में अंगूरी भाभी के किरदार मशहूर हुई अभिनेत्री शुभांगी अत्रे इन दिनों योगनगरी की दिलकश वादियों में छुट्टियां बिता रही है। अभिनेत्री ने शिवपुरी क्षेत्र के एक गंगा बीच पर मस्ती और फोटो शूट करते हुए अपनी फोटो इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है।

योगनगरी के रूप में विश्वभर में प्रसिद्ध ऋषिकेश फिल्मी और टीवी सितारों की ड्रीम डेस्टिनेशन बनता जा रहा है। फिल्मों, टीवी सीरियल और वेब सीरीज की शूटिंग के साथ नामचीन फिल्मी सितारें यहां प्रकृति के विहंगम दृष्यों का आनंद लेते हुए फुर्सत के पल बिताने के ऋषिकेश पहुंच रहे है। खासकर यहां के प्रकृतिक गंगा बीच सभी को अनायास ही अपनी ओर खींच लाते हैं।

आजकल लोकप्रिय टीवी सीरियल से हर घर में अपनी पैठ बनाने वाली अंगूरी भाभी यानी शुभांगी अत्रे ऋषिकेश में है। शुभांगी ने सोमवार केे शिवपुरी क्षेत्र के बीच फोटो और विडियो इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की। उन्होंने ढलते सूरज के बीच परमार्थ निकेतन घाट की शिवमूर्ति की भी एक लाजवाब फोटो भी इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपलोड की है।

advertisement at ghamasaana