गुस्साए प्रेमी ने प्रेमिका के परिवार पर चाकुओं से हमला, सात घायल

devband crime news

सहारनपुर। प्रेमिका का रिश्ता कहीं और तय हो जाने से नाराज सिरफिरे आशिक ने प्रेमिका के पूरे परिवार को चाकुओं से हमला कर लहूलुहान कर दिया। हमले में तीन महिलाओं सहित सात लोग घायल हुए हैं। जिन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया।

घटना देर रात देवबंद के कालीपार क्षेत्र में हुई। करीब दस बजे नाजिम का परिवार सोने की तैयारी कर रहा था। इसी दौरान हाथ में चाकू लेकर एक युवक घर मे घुस गया और गाली गलौज करने लगा। परिवार के सदस्यों ने इसका विरोध किया तो युवक ने चाकू से उन पर हमला करना शुरू का दिया। इस बीच जो भी उसे रोकने आया वह उस पर चाकू से वार करता गया। हमले में नाजिम 58, कलीम 48, नईम 45, फरजाना 38, अयान 14, फरयाना 19 और सानिया 16 घायल हो गई।

शोर की आवाज सुनकर आस पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे। जिन्हें देख आरोपी फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सरकारी अस्पताल भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बताया गया है कि हमलावर मुजफ्फरनगर निवासी है। जिसने प्रेम प्रसंग के चलते वारदात को अंजाम दिया। आरोपी प्रेमिका का रिश्ता कहीं और किए जाने से नाराज था और उसको तुड़वाने के यहां पहुंचा था।

बताया यह भी गया है की घायल परिवार ने गैंगरेप के आरोप में जनवरी माह में युवक और उसके परिवार के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमे वह जेल गया था और कुछ दिन पहले ही जेल से छूटकर आया है। पुलिस का कहना है आरोपी युवती के ताऊ के साले का लड़का है, जो औरंगाबाद में नाई का कार्य करता है। पुलिस के मुताबिक युवक बुलावे पर युवती के घर पहुंचा था। पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। आरोपी फरार है। 

advertisement at ghamasaana