ओबीसी वर्ग के लोगों को टिकट न देने वाली पार्टियों का बहिष्कार करने का एलान

हरिद्वार। उत्तराखंड ओबीसी महासभा की एक बैठक में निर्णय लिया गया कि हरिद्वार जैसे ओबीसी बाहुल्य जिले में जो भी राजनीतिक पार्टी ओबीसी वर्ग के लोगों को टिकट नहीं देगी, उनके उम्मीदवारों का ओबीसी वर्ग पूरी तरह बहिष्कार करेगा।

धर्मपाल सिंह ठेकेदार की अध्यक्षता में सेन समाज धर्मशाला में आयोजित बैठक में राज्य भर से आये प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बिहार से आये पिछड़ा वर्ग कल्याण संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष बिंदेश्वरी ठाकुर ने ओबीसी की जनगणना न कराने की केंद्र सरकार के निर्णय की निंदा की। ओबीसी महासभा के राष्ट्रीय सचिव विजय सिंह पाल ने कहा कि भाजपा को 2022 में होने वाले चुनाव में इसका खामियाजा उठाना पड़ेगा।

बैठक में समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ़ सचान, उत्तराखंड ओबीसी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष रामवचन राजभर, महिला मोर्चे की प्रदेश अध्यक्ष अनिता, बामसेफ के जिला प्रभारी फूलसिंह, चतर सिंह सैनी, राजेश वर्मा तथा राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ के महासचिव राजाराम प्रजापति ने भी अपने विचार रखे। बैठक में अनुज पाल, विजेंदर पाल, मुस्लिम ओबीसी मोर्चा के संयोजक नावेद अख्तर आदि आदि मौजूद रहे।

advertisement at ghamasaana