एक और बड़ा विमान हादसा, बोइंग विमान में आग लगी, लैंडिंग गियर फेल, 173 या़त्री संकट में

aeroplane accident

नई दिल्ली। अहमदाबाद में हुए विमान हादसे को अभी बहुत दिन नहीं हुए हैं कि और बड़ा विमान हादसा हो गया। यह हादसा भी उसी बोईंग विमान से हुआ, जिससे अहमदाबाद में हादसा हुआ था। इससे इस विमान की सुरक्षा पर प्रश्न चिह्न उठने लगे हैं। इस बार विमान में आग लग गई। इसका लैंडिंग गियर भी फेल हो गया। उस समय विमान में करीब 173 यात्री सवार थे। आग लगते ही विमान में अफरातफरी मच गई।

अमेरिका के डेनवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर शनिवार को एक बड़ा विमान हादसा टल गया। अमेरिकन एयरलाइंस की बोइंग 737 मैक्स 8 फ्लाइट को टेकऑफ के दौरान लैंडिंग गियर फेल होने की वजह से इमरजेंसी में रोकना पड़ा। इसी बीच विमान के पिछले हिस्से में आग लग गई, जिससे हड़कंप मच गया।

यह फ्लाइट मियामी के लिए रवाना हो रही थी। घटना अमेरिकी समय अनुसार दोपहर 2:45 बजे (भारतीय समयानुसार रात 2:15 बजे) की है। विमान में कुल 173 यात्री और 6 क्रू मेंबर्स सवार थे। सभी को इमरजेंसी स्लाइडर के जरिए सुरक्षित बाहर निकाला गया। हालांकि, इस अफरातफरी में 6 यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं, जिनमें से एक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विमान के अचानक रुकने और आग लगने की जानकारी मिलते ही एयरपोर्ट पर इमरजेंसी सेवाएं सक्रिय हो गईं। FAA (फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन) और अमेरिकन एयरलाइंस दोनों ने मिलकर हादसे की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में तकनीकी गड़बड़ी और लैंडिंग गियर की विफलता को प्रमुख कारण माना जा रहा है।

अहमदाबाद में भी हुआ था बोइंग विमान हादसा

बोइंग कंपनी की विश्वसनीयता पर लगातार सवाल खड़े हो रहे हैं। 12 जून 2025 को भारत के अहमदाबाद में एयर इंडिया का बोइंग 787-8 विमान टेकऑफ के दो मिनट बाद ही क्रैश हो गया था। उस हादसे में 270 लोगों की जान गई थी, जो इस साल का सबसे बड़ा विमान हादसा रहा।

बोइंग विमानों पर बढ़ती चिंताएं

हालिया हादसों से एक बार फिर बोइंग विमानों की सुरक्षा को लेकर बहस तेज हो गई है। इससे पहले भी बोइंग 737 मैक्स मॉडल पर कई देशों में प्रतिबंध लग चुका है, खासकर 2018 और 2019 में हुए दो बड़े क्रैश के बाद। अब डेनवर की इस घटना ने यात्रियों और विमानन विशेषज्ञों की चिंताओं को फिर से हवा दी है।

एयरलाइंस और यात्रियों की प्रतिक्रिया

अमेरिकन एयरलाइंस ने बयान जारी कर कहा है कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोपरि है और कंपनी हादसे की जांच में पूरी तरह सहयोग कर रही है। वहीं, यात्रियों ने सोशल मीडिया पर अपनी भयावह अनुभव साझा किए हैं। कई लोगों ने बोइंग विमानों में सफर न करने की बात भी कही है।

advertisement at ghamasaana