केएल राहुल की टीशर्ट पहनकर अथिया शेट्टी ने जताया अपना प्यार

नई दिल्ली। एक्ट्रेस अथिया शेट्टी (Athiya Shetty) और केएल राहुल (KL Rahul) ने अपने रिलेशनशिप की घोषणा पब्लिकली कर चुके हैं. दोनों को कई बार साथ में स्पॉट किया गया है।

अपने भाई अहान शेट्टी (Ahan Shetty) की फिल्म तड़प की स्क्रीनिंग पर भी दोनों साथ नजर आए थे. वहीं, अब एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें अथिया शेट्टी अपने बॉयफ्रेंड की हुडी में नजर आ रही हैं। इस तस्वीर पर फैंस जमकर प्यार बरसा रहे हैं। उनकी यह तस्वीर सोशल मीडिया पर छाई हुई है।

दरअसल, पिछले दिनों के एल राहुल ने इंस्टाग्राम पर ब्लैक हुई में तस्वीर शेयर की थी, जिसमें टाइगर प्रिंट थी. तस्वीर शेयर करते ही एक फैन कल्ब ने अथिया शेट्टी की भी उसी हुडी में तस्वीर शेयर की. इसके अलावा भी इस फैन कल्ब ने दोनों की एक ही हुई पहनी हुई तस्वीर शेयर की है. उनकी इस तस्वीर को एक फैन क्लब ने शेयर की है.

advertisement at ghamasaana