नई दिल्ली। एक्ट्रेस अवनीत कौर कंगना रनौत के प्रोडक्शन में बन रही फिल्म ‘टीकू वेड्स शेरू’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। फिल्म में उनके साथ नवाजुद्दीन सिद्दीकी नजर आने वाले हैं। कंगना रनौत के प्रॉडक्शन हाउस ‘मणिकर्णिका फिल्म्स’ के बैनर तले बनी ये पहली फिल्म है, जिसका प्रमोशन इन दिनों जोर शोर से चल रहा है। फिल्म में 20 साल की अवनीत के हीरो उनसे 27 साल बड़े नवाजुद्दीन सिद्दिकी हैं। ऐसे में अवनीत से इस पर काफी सवाल हो रहे हैं।
‘टीकू वेड्स शेरू’ अवनीत और नवाजुद्दीन के बीच 27 साल की उम्र के अंतर पर काफी चर्चा हो रही है। जिन्हें haiफिल्म में एक दूसरे के साथ जोड़ा गया है। अवनीत कौर ने इस पर हुए सवाल पर साफ किया है कि उनको इससे कोई दिकक्त नहीं है। हिंदुस्तान टाइम्स के साथ बातचीत में, अवनीत ने कहा कि वह उम्र के अंतर को एक समस्या के रूप में नहीं देखती है।
अवनीत कौर ने आगे कहा, मैं एक मेल और फीमेल एक्टर के बीच उम्र के अंतर को किसी समस्या के तौर पर नहीं देखती। यह पहले भी हुआ है और ऐसे किरदारों को खूब पसंद भी किया गया है। मुझे तो लगता है कि ऐसी जोड़ियों को सकारात्मक प्रतिक्रिया मिलती है। इको लेकर कंगना भी कह चुकी हैं कि यह फिल्म की आवश्यकता थी और मैं भी यही मानती हूं।

