सहारनपुर में की बाबा गोरखनाथ की मूर्ति खंडित, हुआ हंगामा

saharanpur news

सहारनपुर। घिस्सुखेड़ा गांव में बाहरी छोर पर म्हाड़ी में ​​बाबा गोरखनाथ की मूर्ति अराजक तत्वों ने खंडित कर की। अलसुबह मूर्ति खंडित करने की खबर पर ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया।

जिले से हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने नारजगी व्यक्त करते हुए म्हाड़ी परिसर में आरती शुरू कर दी। गांव के काफी लोग मौके पर एकत्र हो गए। थाना प्रभारी जसवीर सिंह ने गुस्साए लोगों को शांत करने का प्रयास किया। उन्होंने कहा म्हाड़ी परिसर में मूर्ति खंडित करने वालो को बख्शा नहीं जाएगा। नई मूर्ति मंगवाकर वि​धि विधान से स्थापित कराने का भरोसा दिया।

अंतरराष्ट्रीय हिंदू महापरिषद, बजरंग दल के जिलाध्यक्ष देशराज चौहान ने कहा आरोपियों के ​खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। म्हाड़ी गोगा भक्तों की आस्था का केंद्र है। चौकड़ा मार्ग पर​ ​​​स्थित म्हाड़ी से एक रास्ता चौकड़ा एक कुटेसरा की तरफ जाता है।

समाजसेवी प्रमोद त्यागी ने बताया गांव में दूसरे वर्ग की आबादी शून्य है। माहौल खराब करने की नियत से अराजक तत्वों ने हरकत की है। गांव में हर वर्ग के लोग परस्पर शांति रखना चाहते है। राष्ट्रीय बजरंग दल के उप मंत्री अभिषेक त्यागी, जिला मंत्री संदीप, शुभम, ब्लॉक अध्यक्ष बालेंद्र, पूर्व प्रधान उमेश त्यागी, सतेंद्र त्यागी, प्रधान प्रतिनि​धि नितिन त्यागी, डॉ. योगेश त्यागी, आदि मौजूद रहे। संवाद

advertisement at ghamasaana