नई दिल्ली l भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने रविवार को 2024-25 सत्र के लिए सीनियर पुरुष टीम के वार्षिक सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट की घोषणा कर दी है। इस बार कुल 34 खिलाड़ियों को चार अलग-अलग श्रेणियों—A+, A, B और C में जगह दी गई है।
A+ कैटेगरी में चौकाने वाले नाम
BCCI की ओर से जारी सूची में रोहित शर्मा, विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह और रविंद्र जडेजा को A+ श्रेणी में रखा गया है। यह बात इसलिए चौंकाने वाली है क्योंकि रोहित, विराट और जडेजा 2024 वर्ल्ड कप के बाद टी-20 क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। आमतौर पर A+ श्रेणी उन्हीं खिलाड़ियों को दी जाती है जो सभी तीनों फॉर्मेट में नियमित रूप से खेलते हैं। इसके बावजूद, इन सीनियर खिलाड़ियों की अनुभव और प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें शीर्ष श्रेणी में बनाए रखा गया है।
ऋषभ पंत की वापसी
लंबे समय तक चोटिल रहने के बाद टीम इंडिया में वापसी करने वाले विकेटकीपर-बल्लेबाज़ ऋषभ पंत को इस बार A कैटेगरी में रखा गया है। उनके साथ मोहम्मद सिराज, केएल राहुल, शुभमन गिल, हार्दिक पंड्या और मोहम्मद शमी भी इस कैटेगरी में शामिल हैं।
ईशान किशन और श्रेयस अय्यर की वापसी
पिछले सीजन में कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से बाहर किए गए बल्लेबाज़ ईशान किशन और श्रेयस अय्यर की इस बार वापसी हुई है। अय्यर को B कैटेगरी में जबकि ईशान को C कैटेगरी में जगह दी गई है।
नए चेहरों को भी मिला मौका
BCCI ने इस बार कई नए और युवा खिलाड़ियों को भी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में शामिल किया है। इनमें वरुण चक्रवर्ती, अभिषेक शर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, सरफराज खान, ध्रुव जुरेल जैसे नाम शामिल हैं। यह फैसला भारतीय क्रिकेट में नई ऊर्जा और संभावनाओं को दर्शाता है।
BCCI सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट 2024-25: पूरी सूची
🔹 A+ श्रेणी:
- रोहित शर्मा
- विराट कोहली
- जसप्रीत बुमराह
- रविंद्र जडेजा
🔸 A श्रेणी:
- मोहम्मद सिराज
- केएल राहुल
- शुभमन गिल
- हार्दिक पंड्या
- मोहम्मद शमी
- ऋषभ पंत
🟠 B श्रेणी:
- सूर्यकुमार यादव
- कुलदीप यादव
- अक्षर पटेल
- यशस्वी जायसवाल
- श्रेयस अय्यर
🔵 C श्रेणी:
- रिंकू सिंह
- तिलक वर्मा
- रुतुराज गायकवाड़
- शिवम दुबे
- रवि बिश्नोई
- वाशिंगटन सुंदर
- मुकेश कुमार
- संजू सैमसन
- अर्शदीप सिंह
- प्रसिद्ध कृष्णा
- रजत पाटीदार
- ध्रुव जुरेल
- सरफराज खान
- नीतीश कुमार रेड्डी
- ईशान किशन
- अभिषेक शर्मा
- आकाशदीप
- वरुण चक्रवर्ती

