चंडीगढ़। सन 1984 में दिल्ली में हुए दंगों को लेकर लुधियाना पहुंचे अकाली दल सुप्रीमो सुखबीर बादल ने एक नया कार्ड खेल डाला है। सुखबीर बादल ने कहा कि अगर पंजाब सरकार में हिम्मत है तो आठ नंवबर को विधानसभा के विशेष स्तर में सिख दंगों को लेकर गांधी परिवार पर मामला दर्ज करने और इन दंगों के आरोपियों को जेल भेजने की प्रस्ताव लेकर आए। अगर ऐसा नहीं होता है तो उनकी पार्टी यह प्रस्ताव लेकर आएगी। उन्होंने पंजाबियों से अपील करते साफ कहा कि दिल्ली दंगे गांधी परिवार के इशारे पर हुए थे।
पंजाबी लोग विस चुनाव के दौरान कांग्रेस पार्टी का बायकाट करें, चाहे किसी भी अन्य पार्टी को दें। विश्वकर्मा दिवस को लेकर उन्होंने सत्ता में आने पर लुधियाना में एक स्किल डेवलमेंट यूनिवर्सिटी बनाने की घोषणा की, जहां युवा को आधुनिक जानकारी मिल सकेगी। सुखबीर बादल ने कहा कि उनकी सरकार के सत्ता में आने पर दंगा पीड़ितों के लिए एक बोर्ड का गठन होगा। इस बोर्ड को अलग से फंड दिया जाएगा। वह पीड़ितों को अपने स्तर पर सुविधाएं मुहैया करवा सके।
दंगा पीड़ितों को नौकरी और घर की सुविधा देने के लिए उनकी सरकार के बनने पर पहली कैबिनेट बैठक में हल कर दिया जाएगा। जूनियर बादल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सिख दंगों के आरोपियों को सजा दिलाने की जगह सम्मान दे रही है। केंद्र सरकार की तरफ से पेट्रोल और डीजल के दाम में कटौती करने के पर सुखबीर बादल ने कहा कि पंजाब सरकार को तुरंत 10 रुपये पेट्रोल और 10 रुपये डीजल के दाम कम कर राहत देनी चाहिए। अगर सरकार का खजाना भरा है, तो इसके लिए फैसला आज ही लिया जाना चाहिए। ताकी पंजाब के लोगों को राहत मिल सके।
ट्रांसपोर्ट मंत्री राजा वडिंग की तरफ से निजी बसों के खिलाफ चल रही मुहिम पर बादल ने कहा कि कांग्रेस नेताओं की बसें भी चलती है। आज तक मनप्रीत बादल या फिर किक्की ढिल्लों को बसों को क्यों नहीं पकड़ा गया है। जितनी भी बसें पकड़ी गई है उनके परमिट में कोई दिक्कत नहीं थी। सिर्फ टैक्स नहीं भरा था कोरोना के समय पंजाब सरकार ने निजी बसों को 50 फीसदी क्षमता से चलने के लिए कहा था। ऐसे में टैक्स में भी 50 फीसदी राहत मिलनी चाहिए। नवजोत सिद्धू के दोबारा सीएम चन्नी के साथ बढ़ती नजदीकियों पर बादल ने कहा कि सिद्धू एक मिस गाइडेड मिसाईल है, बस तैयार हो रही है किसी भी समय गिर सकती है।

