बस्ती। फोरलेन पर हरैया कोतवाली थाना क्षेत्र के संसारी पुर के निकट तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से स्कूटी सवार मांए बेटी की मौके पर ही मौत हो गई। मांए बेटी हरैया बाजार सामान खरीदने आई थी और सामान खरीदकर वापस घर लौट रही थी। सूचना बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई की।
जानकारी के अनुसार हरैया कोतवाली थाना क्षेत्र के केशवापुर गांव निवासी सुनीता पत्नी राम सुरेश 38, अपनी 13 वर्षीय बेटी क्रिश्या के साथ शनिवार की दोपहर घर से स्कूटी लेकर हरैया बाजार कुछ सामान खरीदने आई थी। खरीदारी करने के बाद दोनों मां, बेटी स्कूटी से घर वापस लौट रही थी कि संसारपुर के पास एनएच पर तेज रफ्तार आ रहे एक चार पहिया वाहन की चपेट में आ गई। इस हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
दुर्घटना के बाद वाहन चालक भाग निकला। दुर्घटना के बाद एनएच पर कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया। बाधित यातायात को बहाल कराया। दुर्घटना करने वाले एक्सयूवी वाहन को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया।

