मेरठ में बड़ा हादसा, रैपिड रेल का स्लैब गिरा, आठ मजदूर दबे

0 0

मेरठ। रैपिड रेल के स्टेशन के निर्माण के दौरान रविवार रात करीब तीन बजे बड़ा हादसा हो गया। स्टेशन के लिए ढाला जा स्लैब गिर गया, जिससे उसके नीचे आठ मजदूर दब गए। जिनको काफी मशक्कत के बाद निकाल कर स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां तीन की हालत गंभीर बनी हुई है। इस रोड पर कांवड़ या़त्रा निकलती है, लेकिन शुक्र रहा कि वह एक दिन पहले समाप्त हो गई नहीं तो और बड़ी दुर्घटना हो सकती थी।

शताब्दी नगर स्टेशन के लिए स्लैब डाला जा रहा है। दो पिलर के बीच स्लैब बनाया जा रहा था। ढलाई होने वाली थी, क्रेन से मसाला डालने की तैयारी की जा रही थी। सारे मजदूर लिंटर पर ही मौजूद थे। इसी दौरान क्रेन जब मसाला डालने के लिए उपर पहुंची तो उसका एक हिस्सा लिंटर में लगे लोहे के जाल से उलझ गया और पूरा ढांचा भरभरा कर गिर गया। उस पर काम कर रहे मजदूर करीब 35 फीट की उंचाई से नीचे गिर गए।

जिसमें करीब आठ मजदूर मलबे के नीचे दब गये। हादसे सूचना पुलिस और एंबुलेंस को दी गई। आरोप है कि सूचना मिलने के बाद भी एंबुलेंस करीब आधे घंटे बाद पहुंची। इसके बाद मजदूरों को निजी नर्सिंग होम में पहुंचाया गया, जहां तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। मामले की जानकारी मिलते ही डीएम सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं।

advertisement at ghamasaana