मुजफ्फरनगर। मंसूरपुर क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर देवराना होटल के पास ट्रैक्टर ट्राली में ट्रक ट्राले ने पीछे से टक्कर मार दी। दुर्घटना में ट्रैक्टर ट्राली सवार 3 कांवड़ियों की मौत हो गई जबकि 10 लोग घायल हो गए। पुलिस ने मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस ने इससे इनकार किया है।
सोमवार सुबह 4:30 बजे यह हादसा हुआ ।सीओ खतौली रविशंकर ने बताया कि ट्रैक्टर ट्राली में दो डीजे व उसका सामान रखा हुआ था ।एक डीजे मेरठ के तोपखाना लालकुर्ती निवासी अनमोल एवं दूसरा डीजे मोदीनगर के निवाड़ी निवासी रोहित का बताया गया है। दोनों डीजे व सामान को ट्रैक्टर ट्राली में लेकर खतौली का गांव पमनावली निवासी अजय व लगभग एक दर्जन मजदूर रुड़की जा रहे थे। देवराना होटल के पास ट्रक ने ट्राले में पीछे से टक्कर मार दी।
इस दुर्घटना में अजय और अनमोल की मौके पर मौत हो गई, जबकि अन्य सभी लोगों को बेगराजपुर मेडिकल ले जाया गया। जहां रोहित की मौत हो गई। अन्य सभी लोगों को ज्यादा चोट नहीं आई थी। उन्हें उपचार दिलाया गया है। मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई थी।
तीनों मृतक युवक के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं । ट्रैक्टर ट्राली मैं सवार सभी लोग मजदूर थे । मेरठ से रुड़की जा रहे थे। सीओ रविशंकर ने घायल एवं मृतकों को कावड़िया होने से इनकार किया है। दुर्घटना में ट्राले का चालक भी घायल हुआ है। उसे भी उपचार दिलाया जा रहा है।

