उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका, 29 पदाधिकारी और 75 कार्यकर्ता भाजपा में हुए शामिल

देहरादून। उत्तराखंड में सरकार बनाने के सपने देख रही और सियासी जमीन मजबूत करने के लिए नित नए हथकंडे अपना रही आम आदमी पार्टी को भारतीय जनता पार्टी ने बड़ा झटका दिया है।

मंगलवार को आम आदमी पार्टी के 29 पदाधिकारी भाजपा में शामिल हो गए। उनके साथ ही 75 सक्रिय कार्यकर्ता भी भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए हैं। सभी को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम और प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने पार्टी की सदस्यता दिलाई। ईसी के साथ राज्य में सियासी हलचल तेज हो गई है।
आपको बता दें कि पिछले कुछ दिनों से आम आदमी पार्टी उत्तराखंड में आने वाले चुनाव विधानसभा चुनाव की तैयारी में साम दाम दंड भेद से जुटी है। जनता को तरह-तरह के प्रलोभन दिए जा रहे हैं, ताकि किसी भी तरह से वोट पाकर राज्य में सरकार बना सकें। इसके लिए पार्टी ने प्रदेश में सीएम पद के चेहरे के रूप में सेना से रिटायर्ड कर्नल अजय कोठियाल को आगे किया हुआ है।

उल्लखेनीय है कि उत्तराखंड सैनिक प्रदेश भी कहा जाता है। यहां लगभग हर तीसरे घर से कोई न कोई एक व्यक्ति आर्मी में है या रह चुका है। इसलिए आम आदमी पार्टी ने एक फौजी पर दांव खेला है। हालांकि, अधिकतर फौजी केजरीवाल के बयान से भी बेहद नाराज हैं जिसमें उन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाए थे।

इसलिए अब केजरीवाल फौजियों को साधने के लिए सेना में कर्नल रह चुके व्यक्ति के कंधों पर बंदूक रखकर निशाना साधा रहे हैं और प्रदेश की जनता को फ्री बिजली का लालच दे रहे हैं। लेकिन भाजपा के आज के झटके ने पार्टी को बुरी तरह तोड़ दिया है। अब देखना यह है कि भाजपा के झटके के बाद आम आदमी पार्टी का रुख अपनाती है।

advertisement at ghamasaana