बस्ती। भाजपा से टिकट मांग रहे आशीष शुक्ला अब बागी हो चुके हैं। उन्हांेने अपनी पत्नी को निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल कराया। इसे भाजपा के लिए बड़ी क्षति के रूप में देखा जा रहा है। आशीष सांसद हरीश द्विवेदी के काफी करीबी माने जाते हैं।
बता दें कि वरिष्ठ भाजपा नेता आशीष शुक्ला भाजपा के समर्पित कार्यकर्ता के रूप में टिकट की दावेदारी को लेकर चुनाव मैदान में पहले से ही तैयारी कर रहे थे। अब वे भाजपा से बागी हो गए हैं। सांसद के बेहद करीबी माने जाने वाले आशीष शुक्ला ने अपनी पत्नी नेहा शुक्ला को लेकर आज निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया।
मीडिया से रूबरू होते हुए वे भावुक होकर बोले कि हम पार्टी के निर्देश पर चलने वाले कार्यकर्ता हैं पर भाजपा में अब समर्पित कार्यकर्ताओं की आवश्यकता नहीं है।

