सहारनपुर। कोतवाली सदर बाजार से थोड़ी ही दूरी पर हकीकत नगर मार्ग पर स्थित आईएमए भवन के समक्ष रविवार की देर रात बड़ा हादसा हो गया। जिसमें भाजपा युवा मोर्चा के नेता की मौत हो गई। वहीं दूसरी बाइक पर सवार युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गय, जो एक दरोगा का पुत्र है। फिलहाल पुलिस ने दोनों बाइक कब्जे में लेकर शव पोस्टमार्टम को भिजवाया है।
कोतवाली सदर बाजार के हसनपुर के निकट स्थित आदर्श विहार निवासी मुकुल मोगा 24 वर्ष पुत्र राजेंद्र भाजपा युवा मोर्चा का सोशल भाजपा युवा मोर्चा का सोशल मीडिया प्रभारी था और रविवार की रात्रि करीब 11 बजे जब वह बाइक से हकीकत नगर मार्ग स्थित आईएमए भवन के सामने से जा रहा था तभी उसकी भिड़ंत दूसरी बाइक पर सवार युवक से हो गई। भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें मुकुल मोगा के सिर में गंभीर चोटे आई थी। दूसरी बाइक पर सवार घायल युवक फंदपुरी निवासी शुभम है जो दरोगा पुत्र बताया जा रहा है।
हादसा होते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और पुलिस को भी सूचना दी गई। दोनों घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उपचार के दौरान मुकुल मोगा की मौत हो गई। सूचना मिलने पर परिजन भी जिला अस्पताल पहुंच गए।

