प्रयागराज में बड़ी घटना, पिता ने दो बेटियों की हत्या कर खुद फांसी लगा ली

crime

प्रयागराज। धूमनगंज थाना क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई, जब एक घर में पिता और उसकी दो बेटियों के शव मिले। बताया जा रहा है कि पिता ने पहले बेटियों की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी और इसके बाद खुद फांसी पर लटक गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मामला धूमनगंज थाना क्षेत्र के रम्मन का पुरवा का है । पुलिस को सूचना मिली की एक घर अंदर से बंद से और भीतर कोई भी आवाज नहीं आ रही है। जबकि पहले ऐसा कभी नहीं हुआ है। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देखकर आसपास के लोग भी वहां जुट गए। पुलिस आसपास के लोगों से पहले उस घर के बारे में और उसमें रहने वालों के बारे में पूरी जानकारी की । इसके बाद कई बार दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई आवाज नहीं आई। इसके दरवाजा तोड़ने के अलावा कोई और दूसरा रास्ता नहीं बचा था। इसके बाद आसपास के लोगों की मौजूदगी में दरवाजा तोड़ा गया।

पुलिस जब अंदर पहुंची तो वहां का सीन देखकर उसके भी होश उड़ गए। घर के एक कमरे में दो लड़कियों को शव पड़ा हुआ था और उसके आसपास काफी खून बिखरा हुआ था। इसके अलावा एक व्यक्ति का शव छत के कुंडे से लटका हुआ था। आसपाास के लोगो ंने बताया कि जिसका शव कुंडे से लटका है उसकी दो बेटियों के शव नीचे पड़ा है।

पुलिस का कहना है कि पहले धारदार हथियार से दोनों लड़कियों की काटकर हत्या की गई इसके बाद उस व्यक्ति ने फंदे से लटक कर जान दे दी। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जांच की जा रही है कि ऐसा क्यो किया गया है।

advertisement at ghamasaana