ऋषिकेश में बड़ी घटना, चीला नहर में बही युवती, रात होने से नहीं चल पाया रेस्क्यू अभियान

Big incident in Rishikesh

देहरादून। ऋषिकेश में बैराज-चीला मोटर मार्ग पर चीला नहर में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवती नहर में बह गई। युवती को नहर में बहता देख स्थानीय लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया। लेकिन तब तक युवती पानी के तेज बहाव में ओझल हो गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना थाना लक्ष्मणझूला पुलिस को दी।

मौके पर पहुंची थाना लक्ष्मणझूला ने युवती को ढूंढने का प्रयास किया लेकिन युवती का कहीं कुछ पता नहीं चला। थाना पुलिस ने रेस्क्यू के लिए एसडीआरएफ ढालवाला को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची एसडीआरएफ ने नहर में छानबीन शुरू की लेकिन अंधेेरा होने के कारण रेस्क्यू नहीं हो सका।

एसडीआरएफ ढालवाला के निरीक्षक कविंद्र सजवाण ने बताया कि रविवार शाम करीब 6 बजे चीला नहर में डी- 112 बैराज कालोनी ऋषिकेश निवासी आंचल 23 पुत्री अनिल ने संदिग्ध परि‌स्थितियों में चीला नहर में बह गई। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज से पता चला कि युवती अकेले ही अपने घर से बाइक लेकर निकली थी।

जिसे उसने पशुलोक बैराज के समीप सड़क किनारे खड़ी कर दी। उसके बाद युवती चीला नहर की ओर पैदल निकली। परिजनों को इसकी सूचना दे दी गई है। छानबीन के बाद पता चला कि युवती के पिता सिंचाई विभाग में काम करते हैं। थाना लक्ष्मणझूला पुलिस इस ओर छानबीन में जुट गई है। सोमवार सुबह चीला नहर में रेस्क्यू अभियान चलाया जाएगा।

advertisement at ghamasaana