मेरठ। पुलिस ने रविवार देर शाम ईव्ज चौराहे पर एक हुक्का बार में छापा मारा। जिससे वहां अफरातफरी मच गई। यहां पर कई युवक नशे में मिले। पुलिस ने मौके से 15 लोगों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। घटना फीस्ट हाउस हुक्का बार की है। पुलिस को कई दिनों से उसके बारे में सूचना मिली रही थी।
मुखबिर ने बताया था यहां कि पर शाम होते ही नशा करने वालों की भीड़ लगनी शुरू हो जाती है। देर तक युवक हुक्का पीते हैं। नशे में कई बार उनके बीच झड़प भी हो चुका है। जिसके बाद सीओ सिविल लाइन अरविंद चौरसिया ने सर्विलांस टीम के साथ छापा मारा। यहां पर उन्हें नशा करते हुए कई युवक मिले। जिसके बाद पुलिस उन्हें पकड़कर अपने साथ थाने
लेकर आई है।
बताया जा रहा है कि पुलिस पिछले 7 दिनों से फीस्ट हाउस कैफे के आसपास घात लगाए बैठी थी। दरअसल कैफे रिहायशी इलाके में बना है। इलाके में रहने वाले कुछ लोगों ने पुलिस को सूचना दी थी कि कैफे में नए साल पर हुक्का पार्टी की गई है। पुलिस को कैफे में संदिग्ध गतिविधियां संचालित होने की भी सूचना दी गई थी। इसके बाद से पुलिस कैफे पर छापेमारी की तलाश में थी। रविवार को कैफे में भीड़ जुटी तभी पुलिस ने छापा मार दिया।
सर्विलांस टीम के साथ सीओ सिविल लाइन टीम के साथ कैफे में पहुंचे। अंदर युवक हुक्का पीते मिले। पुलिस ने कैफे को बंद करा दिया है। मौके से कैफे संचालक आयुष शर्मा निवासी शास्त्रीनगर मैनेजर नदीम और फैज सहित 15 युवकों को हिरासत में लिया है। इनसे पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस को बार में शराब की बोतलों के अलावा फ्लेवर्ड हुक्के भी मिले हैं। जिनसे युवक नशा कर रहे थे।

