यूपी की राजनीति में बड़ा उलटफेर, ओमप्रकाश राजभर के फिर से भाजपा में शामिल होने के संकेत

Omprakash Rajbhar joining BJP again

लखनऊ । राजनीति की उंट कब और किस करवट बैठ जाए कोई नहीं कह सकता। कुछ ऐसा ही उत्तरप्रदेश की राजनीति में भी होने जा रहा है। ओमप्रकाश राजभर अखिलेश यादव को बड़ा झटका देकर फिर से भाजपा में शामिल हो सकते हैं। यहां उन्हें मंत्री बनाए जाने के कयास लगाए जा रहे हैं।

यूपी चुनाव में अखिलेश यादव के नेतृत्व वाली समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन कर चुनाव मैदान में उतरी थी। उत्तर प्रदेश में फिर से भाजपा की सरकार बनने पर ओमप्रकाश राजभर एनडीए में आने को तैयार हैं। ओमप्रकाश राजभर इस सिलसिले में गृह मंत्री अमित शाह के साथ ही धर्मेंद्र प्रधान, सुनील बंसल से मुलाकात भी कर चुके हैं। ये मुलाकात 18 मार्च को हुई थी।

ओमप्रकाश राजभर की इन नेताओं के साथ मुलाकात करीब घंटेभर चली। हालांकि, आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई है। न तो बीजेपी और न ही ओमप्रकाश राजभर ने ही इस संबंध में कोई बयान दिया है। माना जा रहा है कि ओमप्रकाश राजभर को सुभासपा के कोटे से योगी मंत्रिमंडल में मंत्री भी बनाया जा सकता है।

बता दें कि 2017 के विधानसभा चुनाव में ओमप्रकाश राजभर की पार्टी बीजेपी के साथ गठबंधन कर चुनाव मैदान में उतरी थी। चुनावी जीत के बाद यूपी में जब बीजेपी की सरकार बनी तो ओमप्रकाश राजभर को योगी आदित्यनाथ की कैबिनेट में मंत्री भी बनाया गया, लेकिन कुछ समय बाद राजभर ने बीजेपी और सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था।

advertisement at ghamasaana