सहारनपुर में बोलेरो से टकराई बाइक, महिला शिक्षक की मौत और पति, बेटा गंभीर

accident in saharanpur

सहारनपुर। देवबंद में हाईवे पर तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार शिक्षिका की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उनका पति व दो वर्षीय मासूम बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस ने दोनों अस्पताल में भर्ती कराया है।

देवबंद के मोहल्ला जनकपुरी निवासी डॉं धीरज अपनी 45 वर्षीय पत्नी प्रीति व दो वर्षीय मासूम बच्चे के साथ बाइक से सहारनपुर जा रहे थे। जब वह जामिया तिब्बिया मेडिकल कॉलेज के नजदीक पहुंचे तो पीछे से आई एक तेज रफ्तार बोलेरो कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे प्रीति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि डॉ धीरज व दो वर्षीय मासूम बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक प्रीति करंजाली गांव में स्थित प्राइमरी स्कूल में तैनात थी। प्रीति की मौत से घर वालों में कोहराम मचा हुआ है। घटना की सूचना मिलने पर एसडीएम दीपक कुमार ने भी मौके पर पहुंच कर जानकारी ली। उन्होंने घायलों को उपचार के लिये अस्पताल में भर्ती करवाया।

advertisement at ghamasaana