सरेराह व्यापारी की पत्नी के गले से सोने की चेन खींच ले गए बाइक सवार

बिजनौर। नूरपुर में बुधवार की देर शाम बाजार से घर जा रही व्यापारी की पत्नी से बाइक सवार दो बदमाश सोने की चेन छीनकर फरार हो गए।


नूरपुर निवासी कुलदीप कुमार की बाजार में कपड़ों की दुकान है। बुधवार की देर शाम करीब आठ बजे उनकी पत्नी रमा देवी बाजार से खरीदारी कर घर जा रही थी। जैसे ही वह पोस्ट ऑफिस के पास पहुंची तो पीछे से पल्सर बाइक पर सवार होकर आए दो बदमाशों ने झपट्टा मारकर उनके गले से सोने की चेन छीन ली और फरार हो गए।

भीड़भाड़ वाली जगह हुई चेन स्नैचिंग की घटना से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की तलाश की, लेकिन उनका पता नही लगा। गुरुवार को व्यापारी नेता तसलीम अहमद के नेतृत्व में बड़ी संख्या में व्यापारी एकत्र होकर थाने पहुंचे और पुलिस को तहरीर देकर बदमाशों का पता लगाने की मांग की।

पीड़ित महिला का पुत्र मयंक पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल का पदाधिकारी है। उसकी माता के साथ हुई घटना से व्यापारियों में रोष है। संदीप जोशी, रवेंद्र सिंह, मुकुल गुप्ता, इंदर सिंह आबिद सैफी का कहना है कि पुलिस ने शीघ्र मामले का खुलासा नही किया तो आंदोलन किया जाएगा।

advertisement at ghamasaana