मुजफ्फरनगर। भाकियू के राजधानी सिसौली में भाजपा को खूब वोट मिले हैं। रालोद के प्रत्याशी राजपाल बालियान को 34 सौ और भाजपा के उमेश मलिक को सिसौली में 3171 वोट ही हासिल हो सके।
सिर्फ 229 वोट से भाजपा को यहां हार का सामना करना पड़ा। सिसौली भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत और प्रवक्ता राकेश टिकैत का गांव है। दिलचस्प बात यह है कि कसबे की पट्टी लेपरान के बूथ संख्या 168 पर भाजपा को 521 और रालोद को सिर्फ 185 वोट मिले।
अंबेडकर भवन के बूथ पर भाजपा को 297 और गठबंधन के राजपाल बालियान को 178 वोटों से ही संतोष करना पड़ा। मतदान के दिन भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने कहा था कि भाजपा की वोट कोक्को ले गई हैए लेकिन सिर्फ टिकैत के गांव में सिर्फ 229 वोट का अंतर रहा। इससे पहले 2017 और 2019 में भी यहां भाजपा का दबदबा रहा था।

