एमएलसी चुनाव में भाजपा की भारी जीत, सपा करीब भी नहीं पहुंची, जानिए सीटवार हार जीत का ब्योरा

sha

UP MLC Election, Vidhan Parishad Chunav Result 2022 लखनऊ । स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र की 27 विधान परिषद सीटों के लिए मतगणना सुबह 8 बजे से जारी है। अब तक आए परिणामों में भाजपा बंपर जीत की तरफ बढ़ रही है। वहीं सपा को भारी हार का सामना करना पड़ रहा है। यहां तक देवरिया सीट से इसके प्रत्याशी कफील खान भी चुनाव हार गए है। सहारनपुर, मेरठ, आगरा सहित कई सीटों पर कमल खिला है। आइए जानते हैं किस सीट पर कौन जीता है।

सहारनपुर सीट पर भाजपा की वंदना वर्मा जीतीं
मुजफ्फरनगर सहारनपुर प्राधिकारी स्थानीय निर्वाचन सीट पर भाजपा प्रत्याशी वंदना वर्मा सपा प्रत्याशी आरिफ को हराया। इस सीट पर भाजपा ने पहली बार जीत हासिल की है। वंदना वर्मा को 3843 मत मिले, जबकि सपा प्रत्याशी आरिफ को 842, निर्दलीय सुशील को 11, प्रमोद आर्य को 18 और जाहिद को 6 वोट मिले हैं। 212 मत निरस्त हुए हैं।

मेरठ सीट पर भाजपा ने जीत दर्ज की
मेरठ में भाजपा के धर्मेंद्र भारद्वाज ने एमएलसी के चुनाव में जीत हासिल की है। धर्मेंद्र भारद्वाज को 3708 वोट मिले वहीं कैंसिल वोटों की संख्या 119 रही। जिले में कुल 4040 वोट पड़े थे। गठबंधन से सुनील रोहटा को 227 वोटों के साथ संतोष करना पड़ा।

आगरा-फिरोजाबाद मे कमल खिला
भाजपा के विजय शिवहरे 3266 वोट से सपा के दिलीप सिंह को हराकर आगरा फिरोजबाद एलएलसी चुनाव जीत गए हैं। सपा के डॉ दिलीप सिंह को 205 वोट प्राप्त हुए हैं। प्रथम वरीयता के 1871 मत जीत के लिए विजयी प्रत्याशी को चाहिए थे। डीएम प्रभु एन सिंह के मुताबिक भाजपा को कुल 3471 मिले हैं। निर्दलीय हसनूराम अंबेडकरी को 12ए प्रवीण कुमार को 30 और विमल कुमार को 22 वोट मिले हैं।

बहराइच में भाजपा की प्रज्ञा त्रिपाठी विजयी
बहराइच में एमएलसी चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी प्रज्ञा त्रिपाठी ने जीत दर्ज की है। सपा प्रत्याशी अमर यादव को भाजपा प्रत्याशी प्रज्ञा त्रिपाठी ने हरा दिया है। प्रज्ञा त्रिपाठी ने 3188 मतों से जीत हासिल की है।

रायबरेली से भाजपा प्रत्याशी दिनेश प्रताप सिंह जीते
रायबरेली में भाजपा प्रत्याशी एवं राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार दिनेश प्रताप सिंह एमएलसी चुनाव में दो हजार से ज्यादा मतों से जीत गए हैं। प्रतिद्वंदी एवं सपा के जिला अध्यक्ष वीरेंद्र यादव को करारी शिकस्त मिली है। भाजपा उम्मीदवार दिनेश प्रताप सिंह के विजयी होने की घोषणा होना बाकी है।

जौनपुर में भाजपा विजयी
जौनपुर में लगातार दूसरी बार बृजेश सिंह प्रिंसू एमएलसी बने हैं। उन्हें 3130 मत मिले हैं। पूर्व सांसद धनंजय सिंह के करीबी बृजेश को इस बार भाजपा ने प्रत्याशी बनाया था। वहींए सपा के डॉ मनोज कुमार यादव को कुल 772 मत मिले हैं।

फर्रुखाबाद में भाजपा प्रत्याशी जीत के करीब
फर्रुखाबाद एमएलसी सीट पर वोटों की गिनती जारी है। एमएलसी चुनाव के दूसरा राउंड में भाजपा प्रत्याशी को 1428 वोट मिले हैंए जबकि सपा के प्रत्याशी को 238 मत प्राप्त हुए। इसके अलावा निर्दलीय प्रत्याशी नरेंद्र को 07 वोट मिले। भाजपा प्रत्याशी प्रांशुदत्त द्विवेदी 1190 से आगे चल रहे हैं।

देवरिया-कुशीनगर से कफील खान हारे
भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी डॉक्टर रतनपाल सिंह को 4255 वोट मिले। समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार डॉ कफील खान को 1031वोट मिले। भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी डॉ रतन पाल सिंह 3224 मतों से विजयी घोषित।

वाराणसी सीट भाजपा हारी
बहुचर्चित वाराणसी सीट से भाजपा प्रत्याशी को हार का सामना करना पड़ा है। यहां से भाजपा प्रत्याशी सुदामा पटेल को निर्दलीय प्रत्याशी अन्नपूर्णा सिंह से हार का मुहं देखना पड़ा।

लखनऊ-उन्नाव सीट से भाजपा प्रत्याशी भारी मतों से जीते
लखनऊ उन्नाव सीट से भाजपा प्रत्याशी ने जीत दर्ज की है। भाजपा प्रत्याशी रामचंद्र प्रधान को 3487 वोट मिले। उन्होंने सपा प्रत्याशी सुनील साजन को हराया।

– बहराइच-श्रावस्ती से BJP की प्रज्ञा त्रिपाठी जीतीं

रायबरेली से बीजेपी के दिनेश प्रताप सिंह जीते

जौनपुर से BJP प्रत्याशी बृजेश सिंह प्रिंशू जीते

देवरिया-कुशीनगर से BJP प्रत्याशी रतनपाल सिंह जीते

लखनऊ-उन्नाव से BJP प्रत्याशी रामचंद्र प्रधान जीते।

बाराबंकी से बीजेपी के अंगद कुमार सिंह की जीत

आगरा-फिरोजाबाद से BJP के विजय शिवहरे जीते

बलिया में बीजेपी के रविशंकर सिंह पप्पू की जीत

प्रयागराज में बीजेपी के डॉ केपी श्रीवास्तव की जीत

वाराणसी में निर्दलीय प्रत्याशी अन्नपूर्णा सिंह जीतीं।

मेरठ में बीजेपी प्रत्याशी धर्मेंद्र भारद्वाज चुनाव जीते

सीतापुर से बीजेपी प्रत्याशी पवन सिंह चौहान जीते

गाजीपुर से बीजेपी प्रत्याशी विशाल सिंह चंचल जीते

मुरादाबाद से BJP प्रत्याशी सतपाल सैनी चुनाव जीते

आजमगढ़ में निर्दलीय प्रत्याशी विक्रांत सिंह रिशु जीते

गोरखपुर से बीजेपी प्रत्याशी सीपी चंद चुनाव जीते

सुल्तानपुर से BJP प्रत्याशी शैलेन्द्र प्रताप सिंह जीते

बस्ती से बीजेपी प्रत्याशी सुभाष यदुवंश चुनाव जीते

फर्रुखाबाद से बीजेपी प्रत्याशी प्रांशु दत्त चुनाव जीते

झांसी से बीजेपी प्रत्याशी रमा निरंजन चुनाव जीतीं

गोंडा से बीजेपी के अवधेश कुमार सिंह की जीत

प्रतापगढ़ से निर्दलीय अक्षय प्रताप सिंह की जीत

अयोध्या में BJP प्रत्याशी हरिओम पांडे चुनाव जीते

फतेहपुर से BJP प्रत्याशी अविनाश सिंह चौहान जीते

बरेली में बीजेपी प्रत्याशी महाराज सिंह चुनाव जीते।


यूपी निकाय एमएलसी चुनाव

36 सीट

27 पर हुआ मतदान रिजल्ट

बीजेपी-24

निर्दलीय जीते-3 (आजमगढ़, वाराणसी, प्रतापगढ़)

9 निर्विरोध BJP

अखिलेश सरकार में एमएलसी बने एक भी उम्मीदवार नहीं जीत सके…

मोदी के गढ़ वाराणसी में MLC चुनाव में BJP हारी


इन जिलों में हो रही है मतगणना

मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, सीतापुर, लखनऊ, रायबरेली, प्रतापगढ़, सुल्तानपुर, बाराबंकी, बहराइच, गोंडा, अयोध्या, बस्ती, गोरखपुर, देवरिया, आजमगढ़, बलिया, गाजीपुर, जौनपुर, वाराणसी, प्रयागराज, झांसी, फतेहपुर, फर्रुखाबाद, आगरा, मेरठ और सहारनपुर।

advertisement at ghamasaana